विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी काव्य पर आधारित काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, दिनांक २६ नवंबर २०२५ को होना निश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी हिंदी के विभिन्न रसों जैसे वात्सल्य, वीर, हास्य, करुण आदि पर कविताएँ प्रस्तुत करेंगे। साथ ही रिश्तों के मूल्यों को रेखांकित करती एवं खेलों पर आधारित कविताएं भी प्रस्तुत की जाएँगी। काव्यांजली का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा और काव्य के प्रति रुचि व प्रेम जागृत करना है। सभी कक्षाओं के विद्यार्थी अध्यापकगण के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायी बनाने हेतु उत्साहपूर्वक तैयारी कर रहे हैं।